राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी ने भजन लाल शर्मा को सौपा कमान

0
Bhajan Lal Sharma

राजस्थान में पिछले 10 दिन से चल रहा मुख्यमंत्री का सस्पेंस आज समाप्त हो गया। सांगनेर के विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम चुना गया है। उदयपुर में हुई भाजपा विधायक दल की पहले बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम ऐलान किया गया।

तीन राज्यों के सीएम का ऐलान करने के बाद अब मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान में वसुंधरा राजे और छत्तीसगढ़ से रमन सिंह का दौर खत्म हो गया है। इससे पहले राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

बता दे कि साल 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को 115 सीटें, कांग्रेस को 69 सीटें, भारतीय आदिवासी पार्टी तीन, बसपा को दो, आरएलडी 1, आरएलपी 1 और निर्दलीय को आठ सीट मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here