भाजपा नेता का कुत्ता हुआ गायब,ढूंढने वाले को मिलेगा इतना इनाम

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक रौचक खबर आ रही है। यहां पर एक भाजपा नेता ने एक कुत्ते को तलाश करने वाले व्यक्ति के लिए बड़ा इनाम दिए जाने की घोषणा की है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी कस्बे के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने

0

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक रौचक खबर आ रही है। यहां पर एक भाजपा नेता ने एक कुत्ते को तलाश करने वाले व्यक्ति के लिए बड़ा इनाम दिए जाने की घोषणा की है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी कस्बे के भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने घोषणा की है कि जो भी व्यक्ति उनके कुत्ते को ढूंढकर लाएगा, उसे नकद इनाम दिया जाएगा।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा से सटे दादरी के भाजयुमो नगर अध्यक्ष हर्ष बंसल का पालतु कुत्ता 6 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे से गायब है। कुत्ते का नाम जैरी है, ब्रीड लेब्राडोर है। जैरी 6 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे टॉयलेट के लिए घर से बाहर निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। हर्ष बंसल ने बताया कि 6 तारीख को उनकी माता जी का जेपी हॉस्पिटल नोएडा में ऑपरेशन होना था, जिस कारण घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। हर्ष बंसल अपनी धर्मपत्नी के साथ घर से अस्पताल जाने के लिए तैयार होकर जब जैरी को घर वापस लाने के लिए गए, तब जैरी काफी देर तक ढूंढने के बाद भी नहीं मिला।

हर्ष ने बताया के जैरी कभी भी गली से बाहर नहीं जाता था। वह 10 से 15 मिनट के अंदर टॉयलेट करके घर वापस लौट आता था। जब काफी देर होने के बाद जैरी घर वापस नहीं लौटा तो हर्ष उसे ढूंढने के लिए घर से बाहर गए। आसपास पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। 6 दिसंबर को अपनी मां ऑपरेशन करवाने के बाद नगर अध्यक्ष हर्ष ने जैरी के चोरी होने की खबर दादरी रेलवे रोड चौकी को दी।

मिलेगा 10 हजार का इनाम

हर्ष बंसल का कहना है कि जैरी हमारे परिवार के सदस्य की तरह है। जैरी के जाने से घर में दुख का माहौल बना हुआ है। जैरी के चोरी होने के बाद तीन अज्ञात लड़कों को जैरी को बहला फुसलाकर ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। पुलिस चोरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। जैरी की सूचना देने वाले को हर्ष बंसल की तरफ से 10,000 रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here