रात की बची हुई दाल से नाश्ते में बनाये बेहद ही स्वादिष्ट और प्रोटीन पैक्ड पराठे

0
parathas for breakfast

अक्सर खाने में बनाई गई दाल बच जाती है। इस दाल में काफी प्रोटीन होता है जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसे में दाल को आटे में मिक्स करके बनाएं स्वादिष्ट और हैल्दी पराठे। ये पराठे खाने में तो टेस्टी होते ही हैं, साथ ही इससे रात की दाल को बर्बाद होने से भी बचाया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं दाल के टेस्टी पराठे।

दाल के पराठे बनाने की सामग्री

  • बची हुई दाल
  • अदरक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया
  • आटा
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • हींग
  • तेल
  • अजवाइन

निर्देश

  • दाल के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन मे तेल गर्म करके अदरक और हरी मिर्च अच्चे से भून लें।
  • फिर इसमें दाल को गर्म करके अच्छे से फ्राई करते रहें।
  • अब इसमें हींग डाल दें।
  • इसके बाद अब एक बर्तन में आटा छान लें। फिर इसमें दाल मिलाएं।
  • इस दाल को आटे में अच्छे से मिलाते रहें और यदि आटे को गूथने के लिए
  • पानी की आवश्यकता पड़े, तो थोड़ा सा पानी भी मिला लें।
  • अब इसमें हरा धनिया, अजवाइन, नमक और मिर्च स्वादानुसार मिलाएं।
  • अब आटे को गूथने के बाद 5-10 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें, ताकि आटा नरम हो जाएं।
  • आप चाहें तो दाल को फ्राई करके और उसका पानी सुखाकर उसे पराठे के अंदर भरने के लिए स्टफ के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • आटा नरम होने के बाद अब इसकी लोई बनाएं और गैस पर तवा गर्म कर लें।
  • अब इस तवे पर लोई की रोटी बेलकर डाल दें।
  • फिर दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छे से सेक लें। और लीजिए तैयार है दाल से बने हुए आपके टेस्टी पराठे।
  • पराठों को बनाने के बाद आप इन्हें गर्मागर्म चटनी या दही के साथ सर्व करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here