प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान फूलों की वर्षा देख ख़ुशी से झूम उठे बॉलीवुड सितारे

अयोध्या से लेकर पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को दीवाली की तरह मनाया गया। पूरा फिल्म जगत भी राम नाम जपता नजर आया।

0

22 जनवरी को रामलला अपने मूल स्थान पर सदा के लिए विराजमान हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने हाथो से भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान पूरा देश राममय में लीन हो गया। अयोध्या से लेकर पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को दीवाली की तरह मनाया गया। पूरा फिल्म जगत भी राम नाम जपता नजर आया। इस ऐतिहासिक और भावक पल के कई बॉलीवुड सितारे भी गवाह बने। वही एक्साइटमेंट से भरे कई वीडियो भी सामने आ रहे हैं। हाल में ही एक वीडियो सामने आया है, जहां बॉलीवुड सितारे फूलों की वर्षा देखकर एक्साइटेड हो गए हैं।

हाल में ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, अयुष्मान खुराना और श्लोका मेहता नजर आ रहे हैं। ये सभी सितारे हेलीकॉप्टर के आने की राह देख रहे हैं। वहीं हेलीकॉप्टर जिससे राम मंदिर में फूलों की बारिश की गई। जैसे ही हेलीकॉप्टर आता नजर आता है आलिया भट्ट आ गया, आ गया कहने लगती हैं।

वहीं श्लोका मेहता तुरंत उस ओर इशारा करती हैं। आलिया भट्ट के एक इशारे पर इस मोमेंट को देखने के लिए एक्साइटेड रणबीर कपूर, आयुष्मान खुराना और रोहित शेट्टी मुड़ते हैं। इसी बीच विक्की कौशल झट से अपना फोन निकालकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं। इसी दौरन सभी के हाथ में पीतल की घंटी नजर आ रही हैं, जिसे सभी बजाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में सितारों के बीच भी बच्चों जैसा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस लम्हें को देखने के लिए सभी एक्साइटेड दिखे। इसके अलावा भी कई मौकों पर इन सितारों का वीडियो वायरल हुआ। रामलला के दर्शन के लिए भी एक्टर्स लाइन में लगे नजर आए थे।

बता दें कि, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। इसमें आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर, विक्की कौशल, रोहिट शेट्टी, माधुरी दीक्षित, राजकुमार हिरानी, रामचरण, प्रसून जोशी, कंगना रनौत, मधुर भंडारकर, रणदीप हुड्डा जैसे सितारों के सिवा भी कई और नाम शामिल हैं। अमिताभ बच्चन के अलावा रजनीकांत और चिरंजीवी जैसे दिग्गज सितारों ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर भगवान राम का नाम लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here