मुंबई और पुणे में होने वाला है बम ब्लास्ट, अनजान शख्स ने की कॉल

कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि, मुंबई और पुणे में बम धमाका होने वाला है। जिसे सुन मुंबई पुलिस के पसीने छूट गए।

0

Mumbai News: पुलिस कंट्रोल रूम में आज सुबह एक फोन आते ही पुरे विभाग में हंगामा मच गया। जहाँ कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि, मुंबई और पुणे (Mumbai and Pune) में बम धमाका होने वाला है। जिसे सुन मुंबई पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस कॉलर की बात को गंभीरता से लेते हुए अलर्ट मोड में आ गई।

वहीं, पुलिस को कॉल करने वाले कॉलर ने ये दावा भी किया कि, उसे अगर 2 लाख रुपये मिल जाएं तो वो इन धमाकों को रोक सकता है। इसके बाद पुलिस कॉलर को ट्रेस करने में जुट गई। जांच में पता चला कि कॉल करने वाला उत्तर प्रदेश का है। इस बात की जानकारी पुलिस के सूत्रों ने दी।

मुंबई पुलिस ने बताया कि, कल सुबह 10 बजे एक अज्ञात कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले शख्स ने पुलिस कंट्रोल को बताया कि 24 जून की शाम 6:30 बजे मुंबई के अंधेरी और कुर्ला इलाक़े में बम धमाका होने वाला है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई। सूत्र ने आगे कहा कि, कॉलर ने आगे दावा किया कि उसे अगर 2 लाख रुपये मिल जाए तो वो ये धमाके रोक सकता है।

जानकारी के मुताबिक, कॉलर ने दावा किया कि पुणे में भी बम धमाका होने वाले है और यह धमाका वह खुद करवा रहा है जिसके लिए उसे 2 करोड़ रुपये मिले हैं और अगर इसे 2 लाख और मिल जाएगा तो ये बम धमाके नहीं होंगे और वो अपने आदमियों के साथ मलेशिया चला जाएगा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि, इस कॉल के बाद हड़कंप मच गया और जांच के दौरान पुलिस को पता चला की कॉलर उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में IPC की धारा 505(1)(B), 505(2) और 185 के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here