Jhabua: राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान व आयुष्मान कार्ड कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दीपमाला नलवाया ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही अनेको योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

0

Jhabua News: एमपी के झाबुआ में नगर परिषद प्रांगण में आज राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन अभियान तथा आयुष्मान कार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, जिला महामंत्री सोमसिंह सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह नलवाया, दीपमाला नलवाया, उपाध्यक्ष प्रियंका सोनी, सीबीएमओ उषा गेहलोत, पार्षद रौनक सोनी, लोकेन्द्र सिंह परिहार, कमला सोलंकी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कीर्तिश राठौड़, उपाध्यक्ष संचित कटारिया, कोषाध्यक्ष आशीष सोनी, राजेंद्र सोलंकी, सुनील सोनी, धर्मेन्द्र गाहरी, कांतिलाल प्रजापती व सीपीओ आशा कार्यकर्त्ता एएनएम सभी हितग्राही मौजूद थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्वागत भाषण मे अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने माननीय प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही अनेको योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। महामंत्री सोमसिंह सोलंकी ने गरीब तबके के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी। बीएमओ गेहलोत ने सिकलसेल एनीमिया बीमारी के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। उसके पश्चात् अतिथियों द्वारा आयुष्मान कार्ड और सिकलसेल कांसलिंग कार्ड का वितरण किया गया। अंत मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाइव कार्यक्रम को देख गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here