साले को जीजा ने मारी गोली, पत्नी के मंगलसूत्र पर हुआ झगड़ा

पत्नी के मंगलसूत्र गायब होने पर हुए विवाद में जीजा ने अपने साले पर गोलियां बरसा दी।

0
45

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक साले को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। कहानी के अनुसार पत्नी का मंगलसूत्र गायब हो जाने के कारण गुस्साए जीजा ने गोली मार दी। घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनकी तबीयत अभी भी गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक साला बाइक चला रहा था और जीजा ने पीछे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिससे वह खून से लथपथ सड़क पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। तुरंत ही एंबुलेंस के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचाया।

युवक के सिर पर दो गोलियाां लगी है। गोली मारने वाले आरोपी जीजा दुष्यंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल अवैध तमंचा भी बरामद किया गया। यह मामला हरदुआगंज थाना इलाके के इम्लानी गांव का है।

क्या है पूरा मामला

परिजनों ने बताया कि जीजा-साले बाइक पर सवार होकर बुधवार को जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के इमलानी गांव रिश्तेदारी में आए थे। फिर दोनों बाइक पर सवार होकर कस्बा जलाली की तरफ निकले। साला राजकुमार बाइक चला रहा था जबकि जीजा दुष्यंत बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। तभी चलती बाइक पर पत्नी का मंगलसूत्र गायब होने का आरोप जीजा ने अपने साले पर लगाया और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद चलती बाइक पर जीजा ने अपने साले के सिर पर दो गोलियां दाग दी।

इस मामले पर डीएसपी विशाल चौधरी ने बताया हरदुआगंज थाना इलाके के बांटोला गांव में एक व्यक्ति को गोली लग जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद सभी अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना किया था। जांच के दौरान पता चला कि आपसी विवाद में जीजा ने साले को गोली मार दी है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here