यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस थानों (Kaushambi police station) पर मौजूद व्यवस्थाओं का सीओ मंझनपुर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण किया। कौशाम्बी थाने के निरीक्षण के दौरान सीओ ने महिला हेल्पडेस्क, कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, सिपाही बैरक, भोजनालय, बंदीगृह आदि का निरीक्षण किया तथा महिला उत्पीडन रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, फ्लाईशीट, चिक खुराक, भूमि विवाद रजिस्टर और अन्य रजिस्टर को भी चेक किया

सीओ ने थाने पर लंबित विवेचनाओं, कृत निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा भी की । थाना पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशील और संवादपूर्ण पुलिसिंग के लिए ब्रीफ किया ।


















[…] उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक साले को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। कहानी के अनुसार पत्नी का मंगलसूत्र गायब हो जाने के कारण गुस्साए जीजा ने गोली मार दी। घायलों को स्थानीय लोगों ने तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उनकी तबीयत अभी भी गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। […]