Earthquake: उत्तराखंड में कांपी धरती, खतरे में पड़ी जोशीमठ की ज़मीन

देहरादून, चमोली, श्रीनगर गढ़वाल, चंपावत, पंतनगर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।

0
32

Uttarakhand: उत्तराखंड में जोशीमठ आपदा के बीच मंगलवार को भूकंप (Earthquake) से धरती डोल गई। गढ़वाल और कुमाऊं में दोपहर करीब 2:29 मिनट पर कई भागों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।

वहीं, पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.8 मैग्नीट्यूड मापी गई है। चमोली जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। कहीं पर नुकसान होने की कोई खबर सामने नहीं आयी है|

इन जगहों पर महसूस हुए भूकंप के झटके

जानकारी के मुताबिक, चमोली, देहरादून, श्रीनगर गढ़वाल, चंपावत, पंतनगर, भीमताल, बागेश्वर, हल्द्वानी, रुद्रपुर, पहाड़पानी और नैनीताल में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पिथौरागढ़ जिले में इससे पूर्व रविवार को भी भूकंप आया था। जिसका केंद्र बिंदु पिथौरागढ़ जनपद था।

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी (Wadia Institute of Himalayan Geology) के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती है| जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश तथा दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here