भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के संग सात फेरे लिए। जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। जबकि इस कपल ने पहले अपनी शादी की अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था, लेकिन दोनों 23 जनवरी को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इनके शादी का फंक्शन अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में हुआ था।
अपनी शादी के तुरंत बाद, कपल ने शादी की तस्वीरें साझा कीं। जिसके तुरंत बाद दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वीरकल हो गयी। इनकी तस्वीर सामने आने के बाद सभी सेलेब्स सहित फैन इनके शादी की बधाई और शुभकामनाएं देते नज़र आये।
वहीं दूसरी तरफ अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के घरवाले इस शादी से बेहद खुश है। जहाँ शादी की रस्मे समाप्त होने के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोमवार की शाम मीडियाकर्मी से बातचीत करते दौरान कहाँ कि, “मैं अब आधिकारिक रूप से ससुर हूं।”
उन्होंने कहा कि, शादी आधिकारिक तौर पर हो चुकी है, और आधिकारिक तौर पर ससुर भी बन चुका हूं। शादी समारोह में केवल शेट्टी परिवार और दोस्तों के सबसे करीबी लोग शामिल हुए यह “खूबसूरत” था। उन्होंने आगे कहा कि, ‘ससुराल’ को खत्म करना और ‘पिता’ बने रहना बहुत अच्छा होगा, क्योंकि यह एक जिम्मेदारी है जिसे मैं अच्छी तरह से निभाता हूं। सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि शादी का रिसेप्शन आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद होगा।




















