कौशाम्बी में अवैध वसूली करने वाले दो सिपाहियो को एसपी ने किया लाइन हाजिर

बालू की ट्रक को रोककर सिपाही करते थे पूरी रात वसूली

0
26

कौशाम्बी: Kaushambi जिले में सोशल मीडिया पर बालू की ट्रक से सिपाही द्वारा अवैध वसूली करते हुए वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ने दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वायरल वीडियो मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। उसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच शुरू करा दी है।

कौशाम्बी (Kaushambi) एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पृथम दृष्ट्या दोषी मानते हुए रविवार की रात को ड्यूटी पर मौजूद दो सिपाहियो को लाइन हाजिर कर दिया है। जिससे जांच किसी प्रकार से प्रभावित न हो। एसपी ने कहा कि प्रकरण में प्रारम्भिक जांच की जा रही है। जाँचोपरांत गुण दोष के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here