Bulandshahr: ट्रक ने इको वैन को मारी टक्कर, 2 सगे भाई समेत 4 की मौत

हादसा इतना घातक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

0
Bulandshahr

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल शख्स को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, डिबाई की दानपुर चौकी इलाके में सोमवार देर रात करीब 2:00 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने एक इको कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी।

हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। मृतकों की शिनाख्त जनपद संभल के थाना धनारी गांव गढ़ा निवासी (20) पुष्पेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार (25), दो भाई नीरज कुमार (30) और प्रमोद कुमार की मौत हो गई। जबकि कार सवार मुकेश निवासी गिन्नौर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि हाल ही में मृतक जितेंद्र कुमार ने इको कार खरीदी थी। सोमवार को जितेंद्र अपने साथी नीरज की पत्नी को उसके मायके अतरौली इलाके के गांव सलेमपुर में छोड़ने के लिए आया था। रात में कार सवार अतरौली से वापस नोएडा लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here