चायल कौशाम्बी: पुलिस चौकी के पास एक रात में हुई लाखों की चोरी

पुलिस चौकी के आस पास एक ही रात में 8 घरों से लाखों के सोने चांदी के जेवर उठा ले गए बेखौफ चोर।

0

Chail Kaushambi: पिपरी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पुलिस चौकी के आसपास बीती रात आठ घरों में चोरों ने एक के बाद एक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ चोरआठ घर से लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात सहित नगद रुपए, जरूरी अभिलेख उठा ले गए हैं। घटनाओं के दौरान चोरों ने तोड़फोड़ भी की है और बकरी के चिल्लाने पर उसे भी मार दिया है लेकिन पुलिस चौकी के आसपास पूरी रात हो रही चोरी की घटनाओ की जानकारी चौकी पुलिस को पूरी रात नहीं हो सकी। जिससे चौकी पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके पहले भी इलाके के कई गांव में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनका खुलासा थाना और चौकी पुलिस नहीं कर सकी है।

घटनाक्रम के मुताबिक बीती रात पिपरी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मखदुमपुर गांव में पुलिस चौकी के 100 मीटर के दायरे में रहने वाली सेफ़्ता बेगम पत्नी सिराज अहमद के कॉस्मेटिक की दुकान में घुसे चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ करने के बाद दुकान में रखा 12 हजार रुपए नगद और 15 हजार रुपए लगभग का सामान, जरूरी अभिलेख उठा ले गए हैं।

इसके बाद चोर हुमैरा बेगम पत्नी जुनैद अहमद के घर पहुंचे और उसके घर से सामान से भरी पेटी खेत मे उठा ले गए और पेटी तोड़कर उसमें रखा तीन तोले सोने का हार, सोने की अंगूठी, सोने का झाला, 30 तोला चांदी का सामान, 40 हजार रुपए नगद उठा ले गए। घर के अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा 10 हजार रुपए नगद भी चोर उठा ले गए हैं। घर की पेटी बक्सा सुबह खेत में मिला है।

इसके बाद चोर इरफान अहमद पुत्र छोटेलाल के घर पहुंचे और घर के अंदर रक्खे तीन संदूक पेटी को चोर खेत की ओर उठा ले गए और पेटियों को तोड़कर के उसमें रखा पायल, झुमके, सोने चांदी के जेवर और 3 हजार रुपए चोर उठा ले गए हैं।लगातार घटनाओं को अंजाम देकर चोर समान की चोरी करते रहे, लेकिन पुलिस को घटनाओं की जानकारी नहीं हुई।

इसके बाद चोर गिरोह के सदस्यों ने शाहिद पुत्र शौकत अली वा कामरुज्जमा पुत्र शेर मोहम्मद वा मोहम्मद इस्लाम पुत्र शरीफ उद्दीन वा विनोद पुत्र कमलेश प्रजापति के घरों को भी निशाना बनाया। कुछ घरों से चोर सामान ले जाने में कामयाब हो गए। कुछ घरों में चोरों के हाथ खाली रहे। पूरी रात गांव में चोरों का नग्न तांडव चलता रहा। चौकी की पुलिस पूरी तरह से अनजान बनी रही।

चार गांव की सुरक्षा में 15 जवान तैनात

चायल कौशाम्बी (Chail Kaushambi) के मखदुमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में केवल चार गांव की सुरक्षा का जिम्मा चौकी पुलिस को मिला है। चार गांव की सुरक्षा के लिए पांच उप निरीक्षक और 10 सिपाहियों की तैनाती पुलिस अधीक्षक ने की है लेकिन उसके बाद चार गांव की बात छोड़िए साहब, पुलिस चौकी के आसपास की सुरक्षा भी पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक, चौकी इंचार्ज और सिपाही नहीं कर पा रहे हैं। एक रात में 8 घरों में लगातार घूम घूम कर चोरी की घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

आठ घरों की चोरी को पचाने में लगी पुलिस

चायल कौशांबी (Chail Kaushambi) के पिपरी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर पुलिस चौकी के आसपास बीती रात 8 घरों में घुसे चोर लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर व नगद रुपए उठा ले गए हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। पूरे मामले को पुलिस पचा जाना चाहती है, जिससे चौकी पुलिस के कारनामों का अंदाजा लगाया जा सकता है। एक रात में आठ घरों में घुसे चोरों के मामले में पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया तो घटनाओं के खुलासे में पुलिस कितना सक्रियता दिखाएगी यह पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना में दर्जनों लोगों के शामिल होने की चर्चा

चायल कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में बीती रात जिस तरह से चोर गिरोह के सदस्यों ने घूम घूम कर 8 घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उससे लगता है कि घटना में दर्जनों चोर शामिल रहे हैं लेकिन पुलिस ने एक भी चोर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा नहीं किया है। घटना में चोरी गए एक भी सामान पुलिस अभी तक नहीं बरामद कर सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here