कौशाम्बी: मौत के सौदागरों की दुकानों पर नही पड़ रही अधिकारीयों की निगाह

0
Kaushambi

Kaushambi जनपद मुख्यालय मंझनपुर से कुछ किलो मीटर की दूरी पर जन जीवन अस्पताल चलाया जा रहा है। इस अस्पताल में कोई भी मानक में पूर्ण रूप से डॉक्टर नर्स नहीं है। इस अस्पताल में आठ बेड डालकर हाई स्कूल पास लोगो को रख कर उनसे इलाज करवाया जा रहा है। सूत्रों की माने तो यहां आए दिन मरीजों की मौत हो रही है।

यदि कथित चिकित्सको से ऐसे ही इलाज करवाया गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा अस्पताल में हो सकता है। जन जीवन हॉस्पिटल मुकीमपुर करारी भरवारी रोड पर स्थित है। यदि सीएमओ द्वारा इस अस्पताल की जांच हो जाए तो इसकी स्थिति उजागर हो सकती है। इस अस्पताल में ना तो अग्निशमन प्रमाण पत्र है ना तो बिल्डिंग कोड है ना तो इमरजेंसी द्वार।

यदि यह सब कागज पूर्ण रूप से तैयार नहीं हैं और डॉक्टर की डिग्री की भी सही तरीके से संपूर्ण जांच हो कि डॉक्टर की डिग्री कितनी है? यदि यह सब जांच होने के बाद अगर इस अस्पताल का अच्छे से निरीक्षण सीएमओ करें तो इस निरीक्षण में कथित डॉक्टर की सारी करतूत सामने आ जाएगी। इस अस्पताल में मरीजों को इलाज के नाम पर लूटा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here