कौशाम्बी: पंखे में उतरे करंट से युवक की मौके पर ही मौत

0
Kaushambi

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी (Kaushambi) जिले के कोखराज क्षेत्र में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी। कोखराज क्षेत्र के मलाक भायल में गर्मी से त्रस्त युवक अपने घर पर बिजली आने के बाद पंखा का प्लक लगा रहा था। अचानक पंखे में करंट उतर गया। करंट लगने से युवक राजेश सरोज पुत्र स्व श्याम लाल सरोज उम्र 25 वर्ष की मौत हो गयी।

आपको बता दें कि अभी दो वर्ष पहले ही राजेश की शादी हुई थी। वह अपने तीन भाइयों में मझला भाई था। परिजनों को सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों को मौत की सूचना मिलते ही तमाम भीड़ इकट्ठा हो गयी। थाना कोखराज पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुँच कर जॉच पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here