वाराणसी: 10 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ा गंगा का जलस्तर

0
Ganges

वाराणसी: पहाड़ी क्षेत्र में हो रही ज़बरदस्त बारिश और मैदानीं इलाके में मानसून की वापसी ने नदियों का जलस्तर बढ़ाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा (Ganges) का जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर वाराणसी में सुबह 10 बजे 66.72 मीटर था जो खतरे के निशान 72.262 से लगभग 6 मीटर दूर है।

केंद्रीय जल आयोग के वाराणसी (Varansi) कार्यालय के अनुसार वाराणसी में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा (Ganges) का जलस्तर बढ़ रहा है। सभी घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। तेजी से गंगा का जलस्तर सड़क की तरफ बढ़ रहा है। तटवर्तियों में इसे लेकर हड़कंप की स्थिति है। वरुणा में भी गंगा के पलट प्रवाह से जलस्तर बढ़ रहा है और तटवर्ती इलाकों में पानी बढ़ रहा है। गंगा के साथ ही साथ हर बार की तरह इस बार भी गंगा (Ganges) की सहायक नदी वरुणा (Varuna) में भी पलट प्रवाह से तटवर्तियों में हड़कंप मच गया है। तटवर्तियों का पलायन लगातार जारी है। लोग सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह तक के लिए पलायन कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपनी गृहस्थी लेकर अपने मकान के दूसरे तल पर शिफ्ट हो रहे हैं।

वाराणसी: पहाड़ी क्षेत्र में हो रही ज़बरदस्त बारिश और मैदानीं इलाके में मानसून की वापसी ने नदियों का जलस्तर बढ़ाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंगा का जलस्तर वाराणसी में सुबह 10 बजे 66.72 मीटर था जो खतरे के निशान 72.262 से लगभग 6 मीटर दूर है।

केंद्रीय जल आयोग के वाराणसी कार्यालय के अनुसार वाराणसी में 10 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। सभी घाटों की सीढ़ियां जलमग्न हो चुकी हैं। तेजी से गंगा का जलस्तर सड़क की तरफ बढ़ रहा है। तटवर्तियों में इसे लेकर हड़कंप की स्थिति है। वरुणा में भी गंगा के पलट प्रवाह से जलस्तर बढ़ रहा है और तटवर्ती इलाकों में पानी बढ़ रहा है। गंगा के साथ ही साथ हर बार की तरह इस बार भी गंगा की सहायक नदी वरुणा में भी पलट प्रवाह से तटवर्तियों में हड़कंप मच गया है। तटवर्तियों का पलायन लगातार जारी है। लोग सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह तक के लिए पलायन कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग अपनी गृहस्थी लेकर अपने मकान के दूसरे तल पर शिफ्ट हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here