राणापुर: 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा

विपुस्था लोकायुक्त संभाग इंदौर की ट्रैप कार्यवाही

0

Ranapur: किशोर सिंह परमार पिता श्री गंभीर सिंह परमार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सोतिया जालम पोस्ट माण्डली नाथू तहसील राणापुर (Ranapur) जिला झाबुआ ने शिकायत दर्ज की। आवेदक के अनुसार उसके द्वारा ग्राम के ही किसान छगन पिता मोती से लगभग 22 आरे ज़मीन क्रय की गई है, जिसकी रजिस्ट्री आवेदक को करानी थी जिसके लिए उसे पटवारी से नक़्शा एवं चतु :सीमा की आवश्यकता थी तथा रजिस्ट्री उपरांत नामांतरण भी कराना था जिसके लिए पटवारी हेमंत राठौर द्वारा 63000/-रुपये रिश्वत की माँग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक इंदौर कार्यालय में की गई थी। शिक़ायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें अनावेदक हेमंत राठौर पिता श्री गोपाल सिंह राठौर उम्र 35 वर्ष द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 30 हज़ार रुपये तथा शेष राशि काम होने के बाद में लेना तय हुआ।

आज दिनांक 07.08.2023 को ₹30,000 रिश्वत लेते हुए आरोपी हेमंत राठौर पटवारी को उनके निवास कार्यालय राणापुर में रंगे हाथ पकड़ लिया गया। रिश्वत राशि आरोपी हेमंत राठौर की पेंट की जेब से बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 7 भ्रा. नि. अधि.के तहत कार्यवाही अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here