Ranapur: श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष में विशाल हनुमान चालीसा का हुआ आयोजन

आओ चले पंचायत की ओर धर्म जागरण अभियान समिति के द्वारा आज हरियाली अमावस्या एवं पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष में विशाल हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया।

0

एमपी के राणापुर में आओ चले पंचायत की ओर धर्म जागरण अभियान समिति के द्वारा आज हरियाली अमावस्या एवं पवित्र श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के उपलक्ष में विशाल हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं ग्रामीण अंचल के सभी भक्तजन बच्चे एवं महिलाएं सम्मिलित हुई हनुमान चालीसा के पश्चात आरती एवं महा प्रसादी वितरण किया गया। उसके पश्चात धर्म की जय हो भोले नाथ की जय हनुमान जी महाराज की जय शबरी माता की जय और अन्य महापुरुषों के जयकारे से आसपास का वातावरण धर्म में हो गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु भुरिया जिला महामंत्री सोम सिंह सोलंकी अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप नलवाया समिति के सक्रिय कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत के सदस्य शैलेंद्र सोलंकी राधा किशन जी राठौड़ पार सिंह भूरिया प्रकाश भाई राठौड़ चिंतन जी माली जितेंद्र भाई खेड़ा के सरपंच प्रताप भाई कमलेश हटीला राकेश सिंगार संजय वसुनिया पीतम भाई बामणिया कांतिलाल प्रजापत एवं समस्त युवा साथी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here