“हिन्दू हित ही अखंड भारत के संकल्पना की नीव की पहली ईट”- अवधेश नारायण शुक्ला

मूरतगंज ब्लॉक इकाई की की गई घोषणा सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे संगठन के कार्यकर्ता। दीपक मौर्य बने अध्यक्ष, शिवम् पाण्डेय को बनाया गया ब्लॉक प्रभारी

0

कौशाम्बी: हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला (Awadhesh Narayan Shukla) ने मूरतगंज में आयोजित बैठक के दौरान कहा कि, “जो भी संगठन और राजनीतिक हिंदू हित की बात करेगा उसे ही भारत पर शासन करने का अधिकार होगा। अखंड भारत की हमारी जो संकल्पना है उसकी नींव की पहली ईट हिंदू हित से ही रखी जा सकती है। आज देश में सनातनी जाग रहा है और वह अपने हित की बात कर रहा है, जो भारत के सुनहरे भविष्य की ओर इशारा कर रहा है।” इस मौके पर दीपक मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष की घोषणा की गई। साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम् पाण्डेय को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया।

इस मौके पर बोलते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला (Awadhesh Narayan Shukla) ने संगठन के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह गांव गांव में पहुंचकर संगठन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करें। इसके साथ दूसरे धर्म के लोगों द्वारा हिंदू समाज के लोगों को विभिन्न प्रकार से परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में लोगों की आवाज बनकर हिंदू जागरण मंच को उभरना है। आज भी धर्मियों द्वारा विभिन्न प्रकार से भारत में हिंदुओं के जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। हमारी बहन बेटियों को शिकार बनाया जा रहा है। जिसके लिए हम सभी को जागरुक होकर अपने समाज का प्रहरी बनना होगा।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में दीपक मौर्य तो प्रभारी के रूप में जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवम पांडे को नामित किया गया। ब्लॉक उपाध्यक्ष के रूप में शुभांशु अग्रहरी, डॉ चैन सिंह, बृजेश उपाध्याय, कार्तिकेय यादव की घोषणा की गई। जबकि ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विकास पटेल, संजय शर्मा, सोनू भारतीय, मिथिलेश चौधरी, जय चंद पटेल के नामों को घोषित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रमोद केशरवानी जी, रजत पाण्डेय, सर्वेश पटेल, शेखर मिश्रा, रमेश चंद्र जयसवाल, आदित्य कश्यप, संदीप कुमार, रामू, अनुज पाण्डेय, जिया लाल पटेल, राजन पंडा आयुष कुमार, बृजेश पांडे, अंकुर मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, सुनील त्रिपाठी, अनूप यादव, सुनील कुमार मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here