सूरत: महिला पुलिस कर्मी टीम द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया

महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर पुलिस प्रशासन की मार्गदर्शन में महिलाओं में दिखा उत्साह।

0
Surat

Surat: डॉक्टर आंबेडकर वनवासी कल्याण ट्रस्ट गोपीन भवन नरेंद्र पंचासरा स्मृति परिसर कौशल्य विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया, वही महिलाओं ने पुलिस के सामने अपनी समस्याओं को प्रस्तुत किया।

सूरत (Surat) शहर सारोली विस्तार में प्रशासन के द्वारा नियुक्त की गयी सी टीम महिला पुलिस के अंतर्गत महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर महिला सशक्तिकरण का आयोजन डॉक्टर आंबेडकर वनवासी कल्याण ट्रस्ट गोपीन भवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया l कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके की गयी। उसी दौरान मंच पर उपस्थित एवं उच्च पुलिस कर्मियों और वनवासी कल्याण ट्रस्ट के अग्यवानो का स्वागत किया गया।

वही कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिस कर्मी द्वारा महिलाओं को उनके बचाव के लिए नए तौर तरीके और सुझाव प्रस्तुत किए और इसी बीच महिला पुलिस कर्मी और महिलाओं के बीच चर्चा भी की गयी। वही पर कुछ महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से सवाल जवाब किया। वही पुलिस पुलिस ने उसका जवाब भी दिया।
पुलिस प्रसाशन ने कहा कि यदि आप लोगों को कोई दिक्कत या परेशानी होती है तो प्रशासन को तत्काल जानकारी दे ताकि बड़ी घटना से आपको बचाया जा सके।

वहीं मौजूद सरोली पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि आज के दौर में साइबर क्राइम पुलिस के लिए चुनौती है। इससे भी आप सभी लोगो को बचना चाहिए और इसकी जानकारी भी लोगो को देना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सी टीम की नियुक्ति की गई है। जिसमे पांच पुलिस थाने के अंतर्गत आतें है।

कार्यक्रम के दौरान वनवासी कल्याण ट्रस्ट की तरफ से सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी एवं व्युटीपार्लर प्रशिक्षण दिया जाता है। यह मात्र 200 रुपए महीने की दर से प्रशिक्षण दिया जाता है। यह गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए उपयोगी है। जिससे वह अपना स्वरोजगार स्थापित कर सके और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here