गुजरात: गढ़वी बोले, आगामी लोकसभा चुनाव आप और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे

0
Gujarat

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने बड़ी घोषणा की है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने आज कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी संयुक्त रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा है कि गुजरात में कांग्रेस के साथ मिलकर हमारी पार्टी लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही है जो पार्टी का बड़ा फैसला है। इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने कहा कि,आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यानी इन्डिया का गठबंधन गुजरात में भी लागू है। गुजरात में भी हम सीटों की जांच कर रहे है। इन्डिया से भाजपा डर गयी है।

इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने कहा कि गुजरात में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है। भ्रष्टाचार करने वाले नेताओं को बचाती है। इसुदान गढ़वी (Isudan Gadhvi) ने एक के बाद एक हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में इस्तीफा होना आंतरिक मामला है, लेकिन बीजेपी नेताओं के ऊपर जो आरोप लग रहे हैं। उनकी जांच होनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here