Nuh violence: मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर

नूंह हिंसा (Nuh violence) के दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी है।

0

Nuh violence के बाद हरियाणा पुलिस (Haryana Police) लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को अपराध शाखा तावडू को बड़ी सफलता मिली है। नूंह हिंसा (Nuh violence) के दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर किया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक संदीर मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने नूंह हिंसा (Nuh violence) के मामले में शामिल आरोपी मुनफेद निवासी गवारका को पुलिस मुठभेड़ के बाद साथी आरोपी सैकुल निवासी गवारका के साथ गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में सैकुल के पैर में गोली लगी है।

पुलिस की टीम ने आरोपी सैफुल को अस्पताल में भर्ती कराया है। टीम ने आरोपियों के पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया है। अपराध शाखा की यह कार्रवाई तावडू के सिलखो गांव की पहाड़ी के नजदीक हुई है।

हिंसा के बाद बीती 6 अगस्त तक पुलिस ने कार्रवाई कर विभिन्न जिलों में 104 एफआईआर दर्ज की हैं और 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 88 और लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी से पूछताछ हो रही है। वही नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद रोहिंग्याओं की अवैध बस्तियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है और 250 से ज्यादा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया है। इन रोहिंग्याओं के हिंसा में शामिल होने की जानकारी सामने आई हैं।

बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकाली थी। ये यात्रा नूंह के नलहेश्वर मंदिर से शुरू हुई और इसे फिरोजपुर झिरका होते हुए पुन्हाना उपमंडल के सिंगार गांव के शिव मंदिर में समाप्त होना था लेकिन उससे पहले ही यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। जिसके बाद पुरे राज्य में माहौल काफी गरमा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here