नूंह जिला प्रशासन की ‘अवैध’ निर्माण के खिलाफ कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

आज सुबह लगभग दो दर्जन मेडिकल स्टोर और अन्य दुकानों को जमींदोज किया गया।

0

हरियाणा (Haryana) के नूंह जिला प्रशासन की ‘अवैध’ निर्माण के खिलाफ कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। आज सुबह लगभग दो दर्जन मेडिकल स्टोर और अन्य दुकानों को जमींदोज किया गया। प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम को हिंसा प्रभावित नूंह से करीब 20 किमी दूर तावड़ू में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रहने वाले अप्रवासियों की झोपड़ियों को तहस – नहस कर दिया था।

नूंह में नलहड़ के शहीद हसन खान मेवाती सरकारी मेडिकल कॉलेज में भारी पुलिस तैनाती के बीच अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने स्थित लगभग दो दर्जन दुकानों, जिनमें ज्यादातर फार्मेसी थीं को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया। ये दुकानें वहां वर्षों से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here