हरदोई: विवाहिता की आग से जलकर संदिग्ध मौत

0
Hardoi

हरदोई (Hardoi) के बिलग्राम थाना क्षेत्र के पसनामऊ मे संदिग्ध अवस्था मे आग लगने से गंभीर रूप से जली विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने पति पर पेट्रोल से जलाकर मार डालने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

हरदोई (Hardoi) के बिलग्राम थाना क्षेत्र के पसनाऊ में प्रमोद की 20 वर्ष पहले सरोजा के साथ शादी हुई थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। घर मे संदिग्ध अवस्था में आग लगने से सरोजा गंभीर रूप से जल गई, जिसकी मेडिकल कॉलेज लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इस दौरान मायके वालो ने पति पर पेट्रोल से जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here