BSF ने पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम

0
BSF

पंजाब के तरनतारन में शुक्रवार को BSF ने पाकिस्तान की ओर से हो रही घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। BSF ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश में लगे एक पाकिस्तानी को मार गिराया है। शुक्रवार की सुबह-सुबह जवानों को पाकिस्तान से लगी सीमा पर कुछ हलचल दिखाई दी। इसके बाद जवान अलर्ट मोड पर आ गए। इसके बाद BSF की ओर से की गई कार्रवाई में घुसपैठिया मारा गया।।

तरनतारन के थेकलां गांव के पास सीमा पार करने की कोशिश में लगे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने आगे न बढ़ने चेतावनी दी, जिसे मानने से उसने इनकार कर दिया। इसके बाद किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए जवानों ने फायरिंग कर दी। घुसपैठ की कोशिश में लगा शख्स वहीं पर मारा गया। BSF ने लाश को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here