शफीकुर रहमान ने दिया विवादित बयान

0
Shafiqur Rahman

देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस दौरान सरकार तरह-तरह के प्रोग्राम आयोजित कर रही है। इन्हीं में से कार्यक्रम हर घर तिरंगा का है। इस अभियान के तहत सरकार ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की निवेदन की है। वहीं इसे लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया है। सपा सांसद ने कहा है कि घर पर तिरंगा लगाना जरुरी नहीं है।

शफीकुर रहमान ने कहा, ‘तिरंगा यात्रा निकालना भारतीय जनता पार्टी का मसला है। पता नहीं यह लोग इस यात्रा को क्यों निकाल रहे हैं। वैसे तो यह लोग देश को तोड़कर फेंक रहे हैं, लेकिन अब यात्रा निकाल रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि देश को तोडा जा रहा है। हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है। महंगाई का बोलबाला है। इसके बाद इस तिरंगा यात्रा का क्या मकसद रह जाता है?

अपने घर पर तिरंगा ना लगाने पर उन्होंने कहा कि घरों पर तिरंगा लगाना एक अलग बात है। अभी मेरी तबियत ख़राब है, इसलिए नहीं लगाया है और तिरंगा लगाना कोई जरुरी थोड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम लोग परेशान हैं और ये लोग यात्राएं निकाल रहे हैं। वहीं इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में भाजपा के सांसदों और नेताओं तिरंगा बाइक रैली निकाली।

‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली से पहले केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘आने वाले 15 अगस्त को देश के नागरिक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। यह ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का समापन कार्यक्रम है और हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।’ वहीं अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, ‘प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और 26 जनवरी को अपने घरों में तिरंगा लगाना चाहिए। यह नागरिकों का कर्तव्य है। इस वर्ष 15 अगस्त विशेष है क्योंकि यह ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के समापन का प्रतीक है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here