Bulandshahr: भरे बाजार पीटती रही महिला, लोग देखते रहे तमाशा

बेखौफ दबंग सरे बाजार महिला को पीटते नजर आ रहे हैं और लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।

0

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवती को बीच बाजार में दो लोग जमकर पीट रहे हैं। ये वीडियो बुलंदशहर के अंसारी रोड मेन बाजार का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, बेखौफ दबंग सरे बाजार महिला को पीटते नजर आ रहे हैं और लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वही वीडियो सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, कोतवाली नगर क्षेत्र के अंसारी रोड पर युवती अपना फोन ठीक करवाने दुकान पर गई थी। फोन को लेकर कुछ विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो दो लोगों ने युवती की सरेआम जमकर पिटाई कर दी।

घटना मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस महकमे मेंहंगामा मच गया। एसपी सिटी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल को लेकर कुछ विवाद बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here