दिल्ली एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकम्प से कांपी धरती

EMSC ने जानकारी दी है कि, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

0

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। EMSC ने जानकारी दी है कि, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ से 30 किमी दक्षिण पूर्व में रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज दोपहर 1:33 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। वही श्रीनगर के एक स्थानीय निवासी का कहना है कि, भूकंप से स्कूली बच्चे डर गए। दुकानों में मौजूद लोग बाहर निकल आए। यह डरावना था। यह पिछले हफ्ते आए झटकों से ज्यादा तेज था।”

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि, जम्मू-कश्मीर के डोडा में आज 5.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और आसपास के सभी इलाकों में महसूस किए गए। हो सकता है कि आफ्टरशॉक मुख्य झटके से कम परिमाण का हो।

भूकम्प विज्ञान, दिल्ली के निदेशक ओपी मिश्रा ने बताया कि, मंगलवार की दोपहर 1:33 बजे जम्मू-कश्मीर के डोडा में 5.4 रिक्टर स्केल का एक भूकंप आया। 5.4 की तीव्रता का भूकंप मध्यम से ताकतवर भूकंप की श्रेणी में आता है। कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए हैं। 4 से 4.4 रिक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा संभावना बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here