मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर लगी भीषण आग

Mumbai-Pune Expressway पर आज बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई।

0

Maharashtra: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) पर आज यानि मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ऑयल टैंकर दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। वही इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गए हैं। जहाँ इस भीषण हादसे के बाद हाईवे के एक साइड पर ट्रैफिक को रोक दिया गया है और सिर्फ एक ही तरफ से वाहनों को निकाला जा रहा है।

इस घटना पर बात करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि, यह घटना लोनावाला और खंडाला के बीच घटी है। टैंकर में कोई रासायनिक पदार्थ भरा था। उन्होंने कहा कि, दुर्घटना होने के बाद टैंकर में आग लगी और रसायन में विस्फोट होने से निकले अंगारे सड़क पर चल रहे वाहनों पर गिरने लगे। लोनावाला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर चल रहे चार वाहन चालक इस घटना में घायल हो गये और तीन की मौत हो गई।

उन्होंने आगे कहा कि, मृतकों में एक व्यक्ति टैंकर में सवार था। वहीं टैंकर में सवार दो लोग घायल हो गये। अफसरों ने बताया कि, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here