श्रद्धालुओं से भरी कार 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत, 1 बच्चा घायल

40 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। इस घटना में 2 लोगों की जान बचाई गई है, जिसमें एक 9 साल का बच्चा भी शामिल है।

0
28

तमिलनाडु की कुमुली पहाड़ियों में थेनी जिला में एक भयानक यातायात दुर्घटना हुई है। इस घटना में एक कार 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में नौ साल का बच्चा घायल हो गया और आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दरअसल, पास के गांव सम्मुगसुंदरपुरम के 10 अयप्पा भक्त दर्शन के बाद घर लौट रहे थे। तभी टक्कर में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है।

केवी मुरलीधरन, जिला कलेक्टर, थेनी ने कहा, ‘8 लोगों की मौत हो गई और 2 लोगों को बचाया गया और अस्पताल ले जाया गया। वे कुमुली पर्वत मार्ग पर ईराइचलपालम के करीब थे, तभी कार गहरे गड्ढे में जा गिरी।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में एक 9 साल का बच्चा भी घायल हुआ है। उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here