नोकिया ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन

0
1

नोकिया ने नया बजट स्मार्टफोन C31 लॉन्च कर दिया है। इसमें 3 GB रैम के साथ 32 GB तक की स्टोरेज मिलती है। ये फोन 6.7 इंच के HD डिस्प्ले के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए रखी गई है।

कंपनी ने नोकिया C31 स्मार्टफोन को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 3GB RAM और 32GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 4GB + 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपए है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में रियर पैनल पर LED फ्लैश दिया गया है।

नोकिया के इस फोन को पावर देने के लिए 5050mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी सिंगल चार्ज में 3 दिन की बैटरी लाइफ देने का वादा करती है। नोकिया के अनुसार C31 के बैटरी बेकअप को बढ़ाने के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।

हैंडसेट में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Nokia C31 में ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, GPS, A-GPS और LTE सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन 4G कनेक्टिविटी के साथ मिलेगा।

यह फोन आपको तीन कलर ऑप्शन चारकोल, मिंट और सियान कलर वेरियंट में मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल इस फोन की सेल डेट की घोषणा नहीं की है। खरीद के लिए यह फोन नोकिया की वेबसाइट व रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here