Monday, December 12, 2022
HomeUncategorizedहोटल के कमरे में लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

होटल के कमरे में लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान में एक होटल के कमरे में एक जोड़े के शव मिलने से हंगामा मच गया। शवों के गले में फूलों की माला थी और लड़की की मांग में सिंदूर था. वहां से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस को दिया गया है। जिसमें लिखा है. “पिताजी, आप हमें स्वीकार नहीं कर सके और हमें एक साथ रहने की अनुमति नहीं दी। मरने के बाद हमें साथ रहने देना, हमें अलग न करें” पुलिस का मानना है कि दोनों ने खुद को मारने से पहले अपने होटल के कमरे में शादी की थी। कमरे में पुलिस को सिंदूर की डिब्बी भी मिली।

रविवार दोपहर सदर थाने की पुलिस ने होटल की चौथी मंजिल के कमरा नंबर 506 से नायलॉन की रस्सी पर लटके कपल का शव बरामद किया. डीएसपी ट्रैफिक राकेश चौधरी ने बताया कि दोनों के गले में माला और लड़की की मांग में सिंदूर था. मृतकों की पहचना महादेव माजी (20) और प्रियंका मित्रा (18) हैं. महादेव माजी का घर बांकुड़ा जिले के इंडस थाने के दीघल गांव में है. प्रियंका का घर भी बांकुड़ा में है. हालांकि वह अपने परिवार के साथ बर्दवान के इचलाबाद इलाके में किराए के मकान में रहती थी. बताया जा रहा है कि महादेव रंग मिस्त्री का काम करता था.

शालीमार लॉज के अकाउंटेंट तापशकांति मंडल ने बताया कि महादेव शनिवार शाम होटल में आया था. उसने बताया कि वो बेंगलुरु से आया है और एक रात रुकने के बाद वो यहां से सुबह चला जाएगा. नियम अनुसार आधार कार्ड जमा करने के बाद 506 नंबर कमरा उसे दे दिया. अगले दिन रविवार की सुबह महादेव कमरे से बाहर निकला और कुछ देर बाद वो प्रियंका मित्रा को अपने साथ लेकर आया. होटल स्टाफ ने उससे प्रियंका के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वो उसकी बहन है बस थोड़ी देर में यहां से निकल जाएगी. महदेव ने सुबह चेक आउट कर दिया था.

होटल के कमरे से काफी देर ना निकले के बाद स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी. कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़ा और देखा की दोनों के शव पंखे से लटके हुए थे. दोनों के गले में फूलों की माला थी और लड़की की मांग में सिंदूर भरा था. दोनों के शवों को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

दोनों के शवों को देखकर पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि परिजन दोनों के रिश्ते को पसंद नहीं कर रहे थे. जिसके चलते दोनों होटल के कमरे में शादी करने के बाद दोनों ने खुदकुशी की. दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है. पीएम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा. मामले की जांच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments