एसिड अटैक में बुरी तरह झुलसी महिला, एक किमी दौड़ी जान बचाने के लिए

पुलिस के मुताबिक, महिला पर तेजाब से हमला किया गया है. 43 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई है. महिला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पूरी घटना बयां कर रही है.

0
22

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक महिला पर तेजाब से हमला किया गया। घटना में पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावर साधु बनकर पहुंचे। अटैक होने के बाद महिला जान बचाने के लिए एक किमी दूर तक दौड़ी और घर पहुंची। तेजाब से महिला के चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह जल गया है.

मामला मंगलवार सुबह करीब 10 बजे का है. भीलवाड़ा पुलिस के मुताबिक, यहां मंडल क्षेत्र के घोडास गांव में 43 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई है. महिला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पूरी घटना बयां कर रही है. अस्पताल ले जाने के दौरान महिला का बयान लिया गया है. हमला उस वक्त किया गया, जब वह अपने खेत में थी. ये खेत उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर गांव के बाहर है. सुबह जब महिला पर तेजाब से हमला किया गया तो वहां कोई नहीं था.

महिला का चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा

वीडियो में महिला ने बताया कि वह मंगलवार सुबह भैंसों को छोड़ने के लिए खेत में गई थी. इसी दौरान काले कपड़े पहने साधु के वेश में एक व्यक्ति उनके पास आया. पहले उसने उस पर हथियार से हमला किया, जिससे वह नीचे गिर गई. उसके बाद उसने तेजाब फेंक दिया जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा बुरी तरह झुलस गया.

सुनसान सड़क से दौड़कर गांव पहुंची पीड़ित

खेत के आसपास कोई मौजूद नहीं था. एसिड अटैक के बाद महिला सुनसान सड़क से चीखती चिल्लाती गांव पहुंची. गांव के चौराहे पर बैठे देवीलाल ने महिला को देखा तो तुरंत परिजन को बुलाया. महिला का पति उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले गया. फिलहाल, महिला बर्न वार्ड में भर्ती है. एसिड अटैक क्यों किया गया इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here