Saturday, December 3, 2022
Homeन्यूज़नेशनलखाने में रोज थोड़ा-थोड़ा जहर डालती थी पत्नी, जिसके कारण पति की...

खाने में रोज थोड़ा-थोड़ा जहर डालती थी पत्नी, जिसके कारण पति की हुई मौत

पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कविता और उसके साथी हितेश जैन को हिरासत में लिया है. दरअसल, कविता नियमित रूप से अपने पति के खाने में थैलियम और आर्सेनिक मिला रही थीं। कमलकांत को 3 सितंबर को धीरे-धीरे जहर खाने के कारण अस्पताल लाया गया और 17 दिन बाद उनका निधन हो गया। दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया है

बता दें कि बीते माह राजस्थान में इसी तरह का एक मामला सामने आया था. यहां भरतपुर में एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस ने बताया कि 29 मई 2022 को रीमा ने प्रेमी भागेंद्र संग मिलकर पति पवन की हत्या कर दी. फिर पवन के शव को बेड पर रखा और किचन में जाकर खाने में पूरी-सब्जी और खीर बनाई. उसके बाद भागेंद्र के साथ मिलकर खाना खाया और रात में ही शव को पास की नहर में फेंक दिया. रीमा कत्ल की घटना को 6 महीने तक छुपाती रही. ताकि किसी को शक न हो इसलिए रीमा ने 13 अक्टूबर को पवन के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखा. मामले का खुलासा तब हुआ जब शक होने पर पवन के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

पुलिस ने बताया कि 4 जून 2022 के दिन पवन के पिता हरिप्रसाद ने चिकसाना थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पुलिस और परिजन पवन को ढूंढते रहे, लेकिन उसका पता नहीं लग पाया. इसी बीच 16 अक्टूबर की रात ससुर ने बहु को प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. शक के आधार बहू और प्रेमी के खिलाफ ससुर ने हत्या का मामला दर्ज करवा दिया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments