Greater Noida: 10 मिनट तक फंसा रहा लिफ्ट में बच्चा

लिफ्ट चौथे और पांचवे फ्लोर के बीच अचानक रुक गई थी, जिसमें बच्चा मदद के लिए चिल्लाता रहा.

0
1

ग्रेटर नोएडा के बिसरख में एक बच्चा करीब दस मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। बच्चा बचाव के लिए चिल्ला रहा था क्योंकि लिफ्ट चौथी और पांचवीं मंजिल के बीच अचानक रुक गई। लिफ्ट में बच्चे के फसे होने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है। ये घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट पुलिस थाने के बिसरख क्षेत्र के निराला एम्पायर सोसायटी की है.

इससे पहले गाजियाबाद से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. यहां 29 नवंबर को क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसोटेक नेस्ट हाउसिंग सोसायटी की एक लिफ्ट अचानक से खराब हो गई और तीन बच्चियां लिफ्ट में फंस गईं. करीब 20 मिनट तक बच्चियां उसमें फंसी रहीं. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

वीडियो में दिख रहा कि लिफ्ट में फंसी बच्चियां बुरी तरह घबरा गई थीं. वह काफी देर तक लिफ्ट को खोलने की कोशिश करती रहीं लेकिन लिफ्ट नहीं खुली. उन्होंने इमरजेंसी कॉल बटन भी प्रेस किया लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी. बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल की है. बताया जा रहा है कि 29 नवंबर की शाम को यह घटना हुई थी.

जानकारी के मुताबिक आधे घंटे बाद जब बच्चियां रोते हुए घर पहुंचीं तो उन्होंने परिवार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद बच्चियों के पिता ने सोसायटी के पदाधिकारियों और मेंटेनेंस कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस ने धारा 287 और 336 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले में जांच की शुरू कर दी है. प्रथमदृष्टया घटना के पीछे लिफ्ट के खराब मेंटेनेंस को वजह माना जा रहा है. बच्चियों के पिता का कहना है कि लिफ्ट की मेंटेनेंस के लिए 25 लाख से ज्यादा सालाना खर्च होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here