सीबीआई की टीम पहुंची सत्यपाल मालिक के घर

0
1
Satyapal Malik

सीबीआई की टीम शुक्रवार (28 अप्रैल) को कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है। अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई की एक टीम उनके दावों पर उनसे स्पष्टीकरण लेने पहुंची है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11.45 बजे दिल्ली के सोम विहार इलाके में स्थित पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satya Pal Malik) के घर पर टीम पहुंची। अधिकारियों ने कहा कि, सीबीआई कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ करेगी।

उन्होंने कहा कि, सत्यपाल मलिक अब तक मामले में आरोपी या संदिग्ध नहीं है। सात महीने में यह दूसरी बार है जब विभिन्न राज्यों के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here