चंदौली: लोगों से बोट मांगने निकले महेंद्र नाथ पांडे, विपक्ष पर साधा निशाना

0
Mahendra Nath Pande

यूपी के चंदौली (Chandauli) से वर्तमान में सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडे लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की प्रति लोगों को जागरुक कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष पर निशाना साध कर लोगों को अपने तरफ लाने का काम कर रहे है।

चुनाव प्रचार में जुटे महेंद्र नाथ पांडे

चंदौली (Chandauli) जिले में सांसद व भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुट गए हैं।वह संसदीय क्षेत्र में रात्रि प्रवास कर लोगों से मिलजुल कर अपने 10 साल के किए गए कार्यों के बल पर पुनः चुनाव में वोट देने की अपील कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सकलडीहा विधानसभा के सदरपुरा गांव में प्रवास किए थे और लोगों से मिलजुल कर पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपने मत को देने की बात कहें ।

उन्होंने सामना में मोदी के हार के डर से विपक्षियों को जेल में भेजने के सवाल पर कहा कि ईडी एक्स सीबीआई आर्थिक भ्रष्टाचारों को रोकने के लिए यह संस्था बनाई गई है और वह अपना काम कर रही है। यह संस्था किसी के अधीन कार्य नहीं करती है। यह संस्था पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा ही बनाई गई है। वह अपना काम कर रहे है।अगर भाजपा सरकार का उसमें कहीं से भी हस्तक्षेप हो तो न्यायालय स्वच्छंद रूप से कार्य कर रहा है ।न्यायालय भी उन लोगों का कहीं नहीं सुन रहा है। 

महेंद्र नाथ पांडे ने विपक्ष पर साधा निशाना

अन्ना हजारे के आंदोलन से जो लोग जुड़कर आज सत्ता भोग रहे हैं। ऐसे अन्ना हजारे के आंदोलन की भ्रूण हत्या करने वाले नंगा भ्रष्टाचार कर रहे हैं।जिसका परिणाम है कि वह जेल जा रहे हैं। वही आप सांसद संजय सिंह द्वारा ईडी,सीबीआई को 1 घंटे के लिए देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी का अनर्गल प्रलाप हैऔर इसका कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस के जयराम रमेश के इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर चुनावी बांड मामले में एसाईटी गठन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर चल रहा है उनकी पार्टी भी उस नियमों से बंधी हुई है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय का जो भी आदेश होगा उसका अनुपालन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here