संभल: डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्क निकालकर लोगों से की अपील

0
Administration took out a flag march

यूपी के संभल (Sanbhal) में आगामी त्यौहार और लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनसे अपील की गई कि वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना त्यौहार मनाए और भाईचारे के साथ बनाएं।

डीएम-एसपी ने लोगों से की अपील

संभल (Sanbhal) जिले में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने होली त्यौहार के दृष्टिगत नगर संभल का पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर जनपदवासियों को होली पर्व के शुभकामनाएं दी जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली रंगों का त्यौहार एवं खुशियों का त्यौहार है, इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए। कोई व्यक्ति एवं वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना आहत हो और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here