इटावा: शिवपाल बोले- यूपी की जनता समाजवादी पार्टी के साथ

0
Shivpal Yadav

यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो वहीं कहा कि बीजेपी से जनता परेशान है आप जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।

जनता बीजेपी को करायेगी हार का सामना

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बदायूं से बनाए गए लोकसभा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव आज अपने गृह जनपद इटावा (Etawah) में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बदायूं की जनता हमें पूरा समर्थन दे रही है। इसी के साथ-साथ प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी के साथ में खड़ी है। आपकी बार समाजवादी पार्टी बीजेपी को यूपी में हराने का काम करेगी। बीजेपी की स्थिति इस वक्त काफी खराब है उन्हें उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

जनता को भाजपा ने दिया है धोखा

शिवपाल यादव ने आगे कहा कि जनता ने अबकी बार बीजेपी को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। क्योंकि इन लोगों ने जनता को धोखा देने का काम किया है।गरीब और किसानों के हित के लिए अभी तक बीजेपी वालों ने कोई भी काम नहीं किया है।वहीं उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर कहा कि जिन-जिन का कद बढ़ता है उन उनका सीबीआई और ईडी के घेरे में लाया जाता है।अबकी बार लोकसभा चुनाव में जनता बता देगी कि किसने अच्छा काम किया है जिसने अच्छा काम किया होगा उसे जनता जिताने का काम।l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here