मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में किया विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

0
Prayagraj

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कर्मयोगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संगमनगरी प्रयागराज (Prayagraj) में 3,357 करोड़ की विभन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। आयोजित जनसभा में माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत व अभिनन्दन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज (Prayagraj) अध्यात्म, साहित्य और राजनीति का प्रमुख केन्द्र है। एक गौरवशाली अतीत और सम्भावनाओं से भरे भविष्य को समेटे है।हमारी सरकार में प्रयागराज के आध्यात्मिक गौरव को एक नया आयाम मिला है।

2019 के भव्य कुम्भ दिव्य कुम्भ ने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया और अब 2025 में आयोजित होने वाले महाकुम्भ के लिए संगमनगरी नये कलेवर में सज रही है।महाकुम्भ का आयोजन अभूतपूर्व, अदभुत और अविस्मरणीय होगा।

आज जनता को समर्पित की गयी परियोजनायें प्रयागराज के चहुँमुखी विकास और बुनियादी सुविधाओं के विकास की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here