चित्रकूट: परिक्रमा यात्रा में शामिल होने पहुंचे कामेश्वर सिंह

0

यूपी के चित्रकूट (Chitrakoot) जिले में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह पहुंचे। जहां पर उन्होंने निकाली जा रही परिक्रमा यात्रा में शिरकत की। वहीं उन्होंने अपनी पार्टी को किसानों का दोस्त बताया।

डबल इंजन सरकार की कामेश्वर सिंह ने गिनाई खूबियां

चित्रकूट (Chitrakoot) जिले मे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह पहुंचे जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ग्राम परिक्रमा यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। इस दौरान हम लोग किसानों से संवाद स्थापित कर डबल इंजन की सरकार में किसान हितों में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा करते हैं। किसानों से सुझाव लेते हैं बताया कि यह यात्रा 12 फरवरी को मुजफ्फरनगर से शुरू की गई थी जो आगामी 10 मार्च तक चलेगी इस दौरान 13500 गांव 10 मार्च तक 50000 गांव में ग्राम परिक्रमा यात्रा पूरी हो जाएगी। देश का किसान भाजपा के साथ है जो किसान किसानों के नाम पर आंदोलन कर रहे हैं हुए असली किसान नहीं है असली किसान भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में है।

डबल इंजन की सरकार में लोगों का हो रहा विकास

कामेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसानो के कल्याण के लिए संकल्पित प्रयास कर रही है। गन्ना किसानो से गन्ना खरीद का 99% का भुगतान भाजपा सरकार ने सुनिश्चित किया है। नीम कोटेड यूरिया, किसान सम्मान निधि, मोटे अनाजो पर एमएसपी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, ऐतिहासिक स्तर पर सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहूं, धान, व दलहन की खरीद आदि महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकार की किसानो के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here