रंगीन रोशनी से सराबोर चर्च, दिल्ली सहित कई राज्यों में क्रिसमस का जश्न

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रविवार को देश के सभी प्रमुख शहरों में चर्चों में आकर्षक सजावट की गई।

0

पूरा देश -विदेश आज क्रिसमस का त्योहार जोरो-शोरो से मना रहा है। जहाँ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रविवार को देश के सभी प्रमुख शहरों में चर्चों में आकर्षक सजावट की गई। कोलकाता के चर्च रंगीन रोशनी से नहाए हुए दिखे, तो वही दिल्ली में क्रिसमस पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। क्रिसमस और नए साल के आगमन पर पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है।

जहाँ क्रिसमस के लिए राजधानी में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। चर्चों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर काफी भीड़ नजर आई। खूबसूरत लाइटिंग और डेकोरेशन चर्चों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चर्चों में इस बार खास तौर पर कुछ सेल्फी पॉइंट भी बनाए गए हैं। बाजारों में भी क्रिसमस की रौनक साफ तौर पर नजर आ रही है। राजधानी के सबसे पुराने चर्चों में से एक सैक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

चर्च में 22 दिसंबर से ही काफी भीड़ देखी जा रही है। 24 दिसंबर की रात 11 बजे से यहां मिडनाइट सर्विस का आयोजन हुआ। इससे पहले पूरे दिन यहां लोगों खासकर युवाओं की भीड़ रही। आज क्रिसमस के मौके पर यहां चार बार मास प्रेयर होगी। यह प्रेयर अलग-अलग भाषाओं में होगी। सुबह साढ़े सात बजे मलयालम, सुबह 9 और 11.30 बजे अंग्रेजी और सुबह 10.30 बजे हिंदी में प्रेयर होगी।

इसके अलावा, कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स चर्च को भी खास तौर पर सजाया गया है। आरके पुरम स्थित सेंट थॉमस चर्च भी युवाओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस चर्च की डिजाइन मुगल संरचनाओं से ली गई है। वहीं डिफेंस कॉलोनी के सेंट ल्यूक चर्च की सजावट भी देखते ही बन रही है। ऐसे ही कई जगहों पर चर्च को खूबसूरती के साथ सजाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here