Fatehpur

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस लगातार नकली और अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है। यहां पर पुलिस के द्वारा जगह-जगह पर छापेमारी की गई जहां से नकली शराब बरामद कर उसको नष्ट करने का काम किया गया।

पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद की नकली शराब

उत्तर प्रदेश में नकली शराब पीने के बाद कई लोगों की जान जाने के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जान से हाथ ना गवाना पड़े जिसको लेकर पुलिस लगातार नकली शराब के खिलाफ कार्रवाई करती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ फतेहपुर (Fatehpur) में देखने को मिला जहां पुलिस के द्वारा नकली शराब के खिलाफ तेजी से अभियान चलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी करते हुए नकली शराब को बरामद करने का काम किया। पुलिस ने बरामद की गई शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी।

पुलिस ने बरामद हुई नकली शराब को किया नष्ट

बताते चलें कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अचाकापुर गांव में तेजी के साथ नकली शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब बनाने वाला सामान बरामद किया। पुलिस टीम ने 71 लीटर कच्ची शराब 4 कुंतल लहन बरामद किया है। पुलिस ने बरामद हुई सामग्री को नष्ट करने का काम भी किया। यहां से पुलिस ने तीन अभिकयों को गिरफ्तार भी किया है जिनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है कि उनके साथ कितने लोग और शामिल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here