Aacharya Pramod Krishnam

यूपी के संभल (Sanbhal) में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Aacharya Pramod Krishnam) पहुंचे। जहां पर उन्होंने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश हिंदू विरोधी हैं। उन्हें एक भी हिंदू वोट नहीं मिलेगा।

अखिलेश यादव को नहीं मिलेगा एक भी हिंदू का वोट

संभल (Sanbhal) जिले में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Aacharya Pramod Krishnam) पहुंचे। यहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधने का काम किया। यहां एक पत्रकार ने आचार्य से पूछा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ में ब्राह्मण महापंचायत करने जा रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मंदिर द्रोही समाजवादी पार्टी, रामद्रोही समाजवादी पार्टी, हिंदू द्रोही समाजवादी पार्टी, कल्कि धाम द्रोही समाजवादी पार्टी, अखिलेश झूठ बोल रहे हैं उनकी दुकान बंद हो चुकी है उनकी दुकान में कोई भी सौदा नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने सुपारी ले रखी है। अखिलेश यादव को एक भी हिंदू वोट नहीं मिलेगा।

प्रधानमंत्री सिर्फ बीजेपी के ही नहीं हमारे भी हैं

आचार्य प्रमोद कृष्णण (Aacharya Pramod Krishnam) से पत्रकार ने पूछा कि आप लगातार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं क्या बीजेपी से उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ बीजेपी के नहीं बल्कि हमारे भी हैं। अगर वह अच्छा काम करेंगे तो हम उनकी तारीफ भी करेंगे। बताते चलें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम की तरफ से पीएम मोदी की कुछ समय पहले तारीफ की गई थी जिसको लेकर अनुमान लगाया जा रहा था कि वह बीजेपी से उतरने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि प्रधानमंत्री हमारे भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here