सीएम नितीश कुमार ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना

बिहार के सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह दावा बेतुका है कि राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण कांग्रेस के दबाव में किया गया था।

0

बिहार की सियासत में इन दिनों खूब हलचल मचा हुआ है। जहां नितीश कुमार के इस्तीफे के बाद एक के बाद एक नेताओ का रिएक्शन सामने आ रहा है। वही अब इस बीच खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गठबंधन बदलते ही अपनी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने इण्डिया गठबंधन छोड़ते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह दावा बेतुका है कि राज्य में जाति आधारित सर्वेक्षण कांग्रेस के दबाव में किया गया था।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को छोड़ने और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने के तीन दिन बाद संवाददाताओं से बातचीत में जनता दल यूनाइडटेड (जद-यू) अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि विपक्षी गठबंधन को दिया गया नाम उन्हें पसंद नहीं था।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पूर्णिया में एक रैली को संबोधित करते हुए दावा किया था कि ‘महागठबंधन’ के सहयोगियों के दबाव में जाति आधारित सर्वेक्षण कराने के बाद नीतीश खुद को घिरा हुआ महसूस कर रहे थे और बीजेपी ने एक तरह से उन्हें राहत दे दी।

नीतीश कुमार ने कहा, ‘इससे बेतुकी कोई और बात हो ही नहीं सकती। जाति आधारित सर्वेक्षण कब हुआ आप जानते हैं? हमने नौ पार्टियों की बैठक बुलाकर इस बारे में फैसला किया था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here