उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ एक भीषण सड़क हादसा में एक की मौत और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हरदोई जनपद में अवैध तरीके से चल रही डबल डेकर बस ने रोडवेज बस को सामने से जोरदार टक्कर मारी। जहाँ डबल डेकर बस चालक की मौत हो गयी और चार लोग घायल हो गए। जिनका हरदोई की सीएचसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया।
हरदोई जनपद की पाली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम सभा गोपालपुर में उस समय चीख पुकार मच गई जब एक रोडवेज बस मे डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जहाँ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पाली कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने पहुंच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।














