आचार संहिता लागू, प्रथम चरण में रामपुर में होगा चुनाव

रामपुर सहित कई सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है।

0

देश भर में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होने हैं। रामपुर सहित कई सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। इसी को लेकर डीएम और सपा की संयुक्त प्रेस वार्ता का आगाज भी हुआ है। किस तरह से यह चुनाव निष्पक्ष कराए जाने हैं इसी को लेकर दोनों आला अधिकारियों ने मातहतों के साथ मिलकर चुनाव आयोग की अगुवाई में खाका भी तैयार कर लिया गया है।

रामपुर लोकसभा 7 के लिए चुनावी तारीखों की घोषणा आयोग की तरफ से कर दी गई है। 28 लाख से अधिक जनसंख्या वाले रामपुर में 16 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 29 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 19 अप्रैल को यहां पर मतदान होगा। इसी के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की अगुवाई में आदर्श आचार संहिता का पाठ पढ़ाए जाने के उद्देश्य से आयोग के दिशा निर्देशों को मीडिया के माध्यम से मतदाताओं के सामने रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here