ग्रेटर नोएडा पुलिस का सराहनीय काम लापता बच्ची को थोडी देर ही ढूंढ निकाला 

0

उत्तर प्रदेश के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की बिसरख थाना पुलिस ने एक बेहद ही सराहनीय काम किया है। बिसरख थाना पुलिस ने लापता हुई तीन बच्चियों को कुछ ही देर में ढूंढ निकाला और उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के इस कार्य की काफी सराहना हो रही है। बच्चियों के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

जानकारी के अनुसार, थाना बिसरख क्षेत्र के निर्माणाधीन सेन्चुरियन पार्क की की झुग्गी में रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार को थाना बिसरख पुलिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी तीन बच्चियां बिना बताए कहीं चली गई हैं। काफी तलाशने के बाद भी बच्चियों का कुछ पता नहीं चल सका है। बिसरख थाना पुलिस ने तीनों बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश के लिए टीमों का गठन किया।

आपको बता दें कि वादी ने बताया था कि उसकी 3 बेटियां जिनकी उम्र क्रमशः 10 वर्ष, 3 वर्ष एवं 4 माह है, जो बड़ी बेटी के साथ अचानक घर से बिना बताये कही चली गई हैं। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए बच्चियों को तलाश किया जाने लगा। अथक प्रयास करते हुये थाना क्षेत्र स्थित घर से एक से डेढ किलोमीटर दूर मंदिर से पुलिस द्वारा बच्चियो को तलाश कर लिया गया तथा तीनों बच्चियों को पुलिस द्वारा परिजनों के सुपर्दु किया गया। बच्चियों को पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here