Ghaziabad: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

0
Ghaziabad

कोतवाली खुर्जा क्षेत्र के पहासू रोड स्थित शिल्पा गार्डन के निकट एक कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। अतरौली निवासी सुनील (24) पुत्र दलबीर और नीरज (25) पुत्र पप्पू सोमवार को शादी समारोह में दिल्ली गए थे।

वहां से मंगलवार सुबह वापस घर की ओर लौट रहे थे। जब वह पहासू रोड स्थित शिल्पा गार्डन के निकट कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी रवि रतन ने बताया कि आरोपी कार चालक फरार है। कार को कब्जे में ले लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here