हरदोई पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि यंत्रों को कराया चेक

0
Hardoi police

Uttar Pradesh: हरदोई जनपद में शासन के निर्देश पर हरदोई पुलिस (Hardoi police) बिल्कुल खरी उतरती हुई दिखाई दे रही है। हरदोई पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर हरदोई के पिहानी कस्बे में विशेष अभियान चलाकर धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों की ध्वनि यंत्रों की आवाज को मानक के अनुसार कम करने के लिए धर्म गुरुओं से अपील की गई है। जनपद में 687 लाउडस्पीकर में से 320 लाउडस्पीकर को चेक किया गया जिनमें से 40 लाउडस्पीकर की आवाज को पुलिस अधिक के निर्देश पर कम करवाया गया। स्थानीय धर्म गुरुओं से अपील की गई है कि सरकार के जो निर्देश है। इस निर्देश पर आप सभी लोग ध्वनि प्रसारित करने वाले यंत्रों की आवाज रखें। हरदोई की पिहानी कस्बे में विभिन्न जगहों पर पहुंचकर हरदोई पुलिस (Hardoi police) के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here